क्षेत्रीय
06-May-2026


बालाघाट (ईएमएस). रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा हैं। जिले में किसानो से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए 13 केंद्र बनाये गए है। इन केंद्रो पर 15 अप्रैल से खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। 6 मई तक जिले के 1552 किसानों से 9 करोड 91 लाख 59 हजार 375 रुपए के 37 हजार 775 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। किसानों को अब तक 2 करोड 54 लाख रुपए से अधिक की राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले के 4388 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए अपना पंजीयन कराया है। जिला आपूर्ति अधिकारी आरके ठाकुर ने बताया कि अब तक जिले के 2900 किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक करा लिया है। जिले में 37 हजार 775 क्विंटल गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है जिसमें से 97 हजार 622 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है। गेहूं के परिवहन होने के साथ ही किसानों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भानेश साकुरे / 06 मई 2026