हाउसिंग फार ऑल शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए अरेरा कालोनी क्षेत्र से झुग्गियां हटाई और रहवासियों को कोकता स्थित आवासों में भेजा भोपाल (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ठेले, सब्जी की दुकानें, अवैध रूप से निर्मित चबूतरे, आवागमन में बाधक वाहन, दुकानों के बाहर रखा सामान आदि हटाने की कार्यवाही की और ठेले, कुर्सियां आदि जप्त की साथ ही इमामी गेट से पीरगेट तक सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमणों को हटाया और 01 ट्रक सामान जप्त किया। निगम अमले ने हाउसिंग फार आॅल शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित होने के उपरांत भी झुग्गियों में निवास करने वालों को हटाने की कार्यवाही की और झुग्गियां हटाकर और 15 हितग्राही परिवारों को कोकता आवासीय परियोजना के आवासों में भेजने की कार्यवाही की। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने बुधवार को कटारा हिल्स क्षेत्र में 01 भूखंड पर अवैध रूप से लगी जालिंया हटाई साथ ही होशंगाबाद रोड स्थित निर्मल स्टेट में अवैध निर्माणों को भी रूकवाया। निगम अमले ने लांबाखेड़ा पुल के नीचे से अवैध रूप से लगाई गई फर्शियां, करोद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में अवैध रूप से बना चबूतरा हटाया साथ ही आवागमन में बाधक वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जहांगीराबाद क्षेत्र से 10 दो पहिया वाहन, अशोका गार्डन क्षेत्र से 01 चार पहिया वाहन हटवाया। निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने इमामी गेट से पीरगेट तक सड़क के दोनों ओर किये गये अतिक्रमणों को हटाकर 01 ट्रक विभिन्न प्रकार की सामग्री जप्त की जबकि निगम के अमले ने अन्य क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 70 कुर्सियां, 05 ठेले भी जप्त किए। इसके अतिरिक्त निगम अमले ने हाउसिंग फार ऑल शाखा की कार्यवाही में सहयोग करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित होने के उपरांत भी झुग्गियों में निवास करने वालों को हटाने की कार्यवाही की और झुग्गियां हटाकर और 15 हितग्राही परिवारों को कोकता आवासीय परियोजना के आवासों में भेजने की कार्यवाही की। प्रवीण/ईएमएस/06/05/2026