07-May-2026


* अभिभावकों को मोबाइल पर मिलेगी सूचना कोरबा (ईएमएस) शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए आरटीई के तहत निजी विद्यालयो में प्रवेश प्रक्रिया इस बार और सरल व पारदर्शी बनाई गई है। चयनित बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल पर सूचना मिलेगी और बिना दोबारा दस्तावेज जांच के सीधे प्रवेश दिया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के अनुसार प्रथम चरण के दाखिले शुरू हो चुके हैं, जो 30 मई तक पूरे किए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आरटीई पोर्टल के माध्यम से संचालित हो रही है। नोडल स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन पहले ही हो चुका है, इसलिए अभिभावकों को दोबारा कागजात जमा करने की जरूरत नहीं होगी। चयनित बच्चों की सूची विद्यालयो को समय पर उपलब्ध कराई जा रही है और निजी विद्यालय प्रबंधन व नोडल प्राचार्यों को प्रवेश प्रक्रिया सहज बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अधिक से अधिक बच्चों को लाभ देने के लिए जून से अगस्त के बीच दूसरे चरण की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। स्कूल प्रोफाइल अपडेट जनवरी में, सीट सत्यापन फरवरी तक, पंजीयन व नोडल सत्यापन 16 फरवरी से 31 मार्च तक, 13 से 17 अप्रैल के बीच लॉटरी व आवंटन और 1 से 30 मई तक दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। वहीं 2025-26 की शुल्क प्रतिपूर्ति का सत्यापन 25 मई से 25 जून तक किया जाएगा। 07 मई / मित्तल