07-May-2026


कोरबा (ईएमएस) कोरबा शहर के सबसे व्यस्ततम क्षेत्र टी.पी. नगर चौक पर एक पखवाड़े से ट्रैफिक सिग्नल ठप्प है। ऐसे में बिना सिग्नल के चारों दिशाओं से आने वाले वाहन आपस में उलझ रहे हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। उल्लेखनीय हैं की विगत सप्ताह रविवार रात स्टेडियम रोड की ओर से आ रहे एक ट्रैलर चालक ने ठोकर मारते हुए ट्रैफिक सिग्नल के खंभे को उखाड़ दिया था। इसके बाद अब तक उक्त स्थान पर दूसरा खंभा नहीं लगा है। ऐसे में एक दिशा का सिग्नल ऑपरेटर नहीं होने से बाकी तीनों दिशा में भी सिग्नल बंद पड़ी है। इसके साथ ही खंभे पर लगे सीसी कैमरे भी खराब हो गए हैं। सिग्नल बंद होने के कारण सभी दिशा के वाहन चालक बिना रुके दूसरी दिशा के वाहन से आगे निकलने के प्रयास में रहते हैं, जिससे कई बार वाहनों में टक्कर हो रही है। 07 मई / मित्तल