इन्दौर (ईएमएस) डॉ. सुखदेव सिंह के मुख्य आतिथ्य में एनीबेसेंट विद्यालय परिसर में आयोजित पीके यादव मेमोरियल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन समारोह आयोजित किया गया। अतिथि स्वागत उपमा रानी यादव डायरेक्टर एनी बेसेंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, मोहित यादव डायरेक्टर एवं प्राचार्य एनीबेसेंट स्कूल की ओर से किया गया। इस चैंपियनशिप में विभिन्न 59 टीमों के लगभग 300 खिला़ड़ियों ने शामिल हो शानदार खेल प्रदर्शन किया। चैम्पियनशिप में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के ओपन पुरुष वर्ग में विजेता गोल्डन बॉयज देवास, उप विजेता ब्राउन बॉलसव रहे। आभार कमल रायकवार, गायत्री रायकवार ने माना। आनंद पुरोहित/ 07 मई 2026