संवेदनशील सूचनाओं को संगठन के शीर्ष स्तर तक भेजने का दायित्व मीडिया विभाग का भोपाल (ईएमएस)। भाजपा के प्रदेशिक संगठन ने भाजपा के मीडिया विभाग का विस्तार किया जा रहा है। सूचनायें देने के साथ-साथ अब मीडिया विभाग वर्तमान कार्य के साथ-साथ गुप्त रूप से सूचनाओं को भी एकत्रित करेगा। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट तैयार कर संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों को नियमित रूप से सोंपी जाएगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीडिया विभाग अभी प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और पार्टी से संबंधित आम जनता के बीच में कौन-कौन से मुद्दे हैं। जो आंदोलन चल रहे हैं। विपक्षी दलों द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर नियमित रिपोर्ट तैयार करेगा। सभी जानकारी एकत्रित करके सारांश की रिपोर्ट संगठन के शीर्ष अधिकारियों को नियमित रूप से भेजी जाएगी। मीडिया सेंटर व्रहद स्तर पर छोटे-छोटे ब्लॉक स्तर तक प्रभारी नियुक्त करेगी। जो नियमित रूप से सूचनाओं को मीडिया विभाग तक भेजेंगे। मीडिया विभाग संकलित जानकारी की रिपोर्ट तैयार कर संगठन अध्यक्ष को नियमित रूप से उपलब्ध कराएगा। मध्य प्रदेश में इस तरह का यह पहला प्रयोग है। जिसमें मीडिया विभाग को नए रूप में तैयार किया जा रहा है। केवल प्रेस नोट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ मीडिया विभाग अब जानकारी एकत्रित भी करेगा। संगठन को हर संवेदनशील सूचना को अवगत कराने का काम भी मीडिया विभाग गोपनीय रूप से करेगा। मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल काफी सक्रिय हैं। पिछले वर्षों में जिस तरह से अपना पूरा समय पार्टी के मीडिया विभाग और संगठन में मीडिया विभाग की भूमिका बेहतर बनाने की दिशा लगातार काम कर रहे हैं। हर महत्वपूर्ण सूचना को त्वरित रूप से मीडिया और पार्टी संगठन को वह उपलब्ध कराते हैं। जिसका लाभ मध्यप्रदेश भाजपा और सरकार को मिल रहा है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आशीष अग्रवाल और मीडिया विभाग की सक्रियता को देखते हुए मीडिया विभाग को बड़े स्वरूप में दायित्व देने का काम किया है। एसजे / 07 मई 26