07-May-2026


- उज्जैन और जबलपुर में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सेंटर - मेडिकल विश्व विद्यालय का केंद्र भोपाल और उज्जैन में भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रौद्योगिकी शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा के राज्य स्तरीय दो विश्वविद्यालयों को तीन हिस्सों में बांटने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्ताव के अनुसार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की गतिविधियों का संचालन भोपाल के साथ उज्जैन और जबलपुर केंद्रों से भी संचालन किया जाएगा। वहीं मेडिकल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों के लिए भोपाल तथा उज्जैन में नए कैंपस विकसित किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सरकार का मानना है, विश्वविद्यालयों के विकेंद्रीकरण से छात्रों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिलेंगी, परीक्षा और संबद्धता संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। तकनीकी और चिकित्सा शिक्षा का विस्तार क्षेत्रीय संतुलन के साथ हो सकेगा। प्रस्ताव पर उच्च शिक्षा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग स्तर पर प्रारंभिक कार्यवाही शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है, इससे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में शिक्षा ढांचे को बेहतर करने में सफलता मिलेगी। एसजे / 07 मई 26