क्षेत्रीय
07-May-2026
...


राजगढ़ (ईएमएस)l गत दिवस केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹993/- की कमरतोड़ बढ़ोतरी और जनविरोधी निर्णयों के खिलाफ आम आदमी पार्टी द्वारा खिलचीपुर नाका, राजगढ़ में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश संयुक्त सचिव प्रवीण सक्सेना ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से गरीब, दलित और किसान विरोधी हो चुकी है। ₹993 की वृद्धि आम आदमी की कमर तोड़ने वाली है। प्रदेश उपाध्यक्ष (ट्रेड विंग) अश्वेंद्र छाबड़ा ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि व्यापार जगत पहले ही मंदी से जूझ रहा है, ऐसे में यह वृद्धि छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर देगी। जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब आम लोगों को इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा। उन्होंने महंगाई के लिए सीधे तौर पर सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। - पदाधिकारियों ने एकजुट होकर किया विरोध धरने को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री रमेश चंद पुष्पद, जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन सिंह तंवर, जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह यादव, जिला सचिव दिलीप कुशवाह, लीगल विंग जिला अध्यक्ष दौलत राम विजयपुरिया और डॉक्टर विंग जिला अध्यक्ष कमल सिंह धनावत ने भी सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से विशाल सोनी (जिला अध्यक्ष यूथ विंग), बसंत नागर (जिला सचिव), राधेश्याम नागर (जिला उपाध्यक्ष) ने भी सरकार को घेरा l धरना प्रदर्शन में उमराव सिंह जाटव, पवन कुशवाह, मुकेश मालवीय, हेमराज रोहिला (जिला अध्यक्ष मजदूर संघ), हेमराज केवट (जिला अध्यक्ष किसान), रामनारायण मंडलोई, मुस्ताक अली खान, रामलाल मालवीय, जीतू फुलेरिया, देवेंद्र वर्मा, मनीष मालवीय सहित बड़ी संख्या में संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। - राजगढ़/7/5/2026