जालंधर,(ईएमएस)। शहर के नामी एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। उक्त धमकी ई-मेल के जरिए मिली, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेजा। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। बता दें मंगलवार शाम बीएसएफ चौक पर स्थित बीएसएफ हैड क्वार्टर के बाहर ब्लास्ट हुआ था। जिस कारण पहले ही सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट थीं। वहीं पंजाब में पिछले 10 दिनों में 3 धमाके हो चुके हैं। पुलिस इन धमाकों की जांच कर रही है। सिराज/ईएमएस 07मई26