क्षेत्रीय
07-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सबलगढ़ सुश्री मेघा तिवारी के मार्गदर्शन में सबलगढ़ जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया गया। निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत प्रगणक श्री कमल किशोर शर्मा ने 05 मई तक एचएलबी क्रमांक-235 (ग्राम रामपुरकला) का कार्य पूर्ण किया। इसी प्रकार 06 मई तक भवानी शंकर शाक्य ने एचएलबी क्रमांक-244 (ग्राम रामपुरकला) तथा विध्याराम शर्मा ने एचएलबी क्रमांक-258 (ग्राम गढ़पेरा) का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन का परिचय दिया। मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण किए जाने के उपलक्ष्य में 06 मई को तहसील कार्यालय, सबलगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रगणक कमल किशोर शर्मा, भवानी शंकर शाक्य, विध्याराम शर्मा तथा पर्यवेक्षक बृजेश कुमार गोयल एवं श्री मेहरवान जाटव का तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, समर्पण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण करने की सराहना करते हुए अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित किया।