राज्य
बरेली (ईएमएस)। यूपी के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र में कुएं में गिरकर छह साल के मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। पूरा मामला गुरुवार सुबह अदीनापुर गांव का है। छह वर्षीय लविश पुत्र टिंकू निवासी अंगदपुर खमरिया स्थित आत्मानंद विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ता था। स्कूल के परिसर में ही कुआं था। बताया जा रहा है कि वह पानी पीने कुएं के पास गया था। इसी दौरान अचानक कुएं में जा गिरा। छात्र को कुएं में गिरता देख स्कूल का स्टाफ और शिक्षक बचाने पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उसको कुएं से निकाला गया। छात्र को अस्पताल लेकर गए मगर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जितेन्द्र 07 मई 2026