- उपलब्ध कराई पोषण आहार की टोकरियां, स्वस्थ होने तक ली पोषण आहार की जवाबदारी अशोकनगर (ईएमएस) । सेवा सप्ताह के दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा गुरुवार को एक ऐसा निर्णय लिया गया है, जिसमें 11 टीवी के मरीजों को पूर्ण स्वस्थ होने तक पोषण आहार मिलता रहेगा। रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. जयमंडल सिंह यादव, प्रदेश प्रतिनिधि डॉक्टर हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि सेवा सप्ताह के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी की कार्यकारिणी ने टीवी (क्षयरोग) ग्रसित मरीजों के वार्ड प्रभारी विवेक श्रीवास्तव से संपर्क किया। जहां से हमें 45 मरीजों की सूची उपलब्ध कराई गई जो कि टीवी के मरीज हैं, और उन्हें पोषण सामग्री की आवश्यकता है। इस पर रेडक्रॉस सोसायटी ने निर्णय लिया कि हम 11 मरीजों के अक्षय मित्र बनेंगे और उन्हें गोद लेकर स्वस्थ होने तक पोषण आहार की टोकरियां प्रदान करेंगे। यानी पोषण आहार की जवाबदारी लेंगे। जिससे वह जल्द स्वस्थ हो सके। इसके पूर्व सेवा सप्ताह के दौरान मंगलवार को वृद्धाश्रम मोहरी रोड पर सभी महिला पुरुष वृद्ध जन को चाय नाश्ता फ़लफ्रूट वितरित किया बुधवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की महिला विंग ने जिला चिकित्सालय के प्रसूति गृह में महिलाओं के साथ जागरूकता का कार्यक्रम किया। इस दौरान समिति के चेयरमैन डॉ. जय मंडल सिंह यादव, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. अनुराधा यादव, डॉ. कीर्ति रघुवंशी आदि उपस्थित थे। ईएमएस / /07,मई,2026