क्षेत्रीय
07-May-2026


शंकर राय का देवलोकगमन कांग्रेसियों ने जताया शोक दमोह (ईएमएस)। नगर के प्रतिष्ठित एवं कांग्रेस पार्टी के अनेक पदों पर सेवाएं देने वाले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर राय के निधन पर जिले के काग्रेस जनो में शोक व्याप्त है। वह जिला जिला उपाध्यक्ष राजा राय एवं धरमवीर राय के पिताजी थे। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मानक पटेल, पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रतन चंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि उनके देवलोक गमन से हमने अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता को खो दिया जिसकी पूर्ति संभव नहीं है। ईएमएस / 07 मई 2026