क्षेत्रीय
07-May-2026


हबीब मुगल के खिलाफ मामला दर्ज राजनांदगांव (ईएमएस)। रानी सागर दरगाह में दीदार करने पहुंची एक महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है।महिला द्वारा विरोध करने पर उसके ऊपर हाथ उठाने की कोशिश किया लेकिन कुछ लोगों के बीच बचाओ के कारण असमर्थ रहा घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर बसंतपुर थाना पुलिस ने आरोपी हबीब मुगल के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक तलाकशुदा महिला ने 5 मई को बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 14 अप्रैल की रात करीब 7:30 बजे वह अपनी सहेली के साथ रानी सागर किनारे स्थित बाबा अटल शाह दरगाह में दीदार करने गई थी। दीदार करने के बाद महिला बाहर सीढ़ियों पर बैठी थी, जबकि उसकी सहेली अंदर मौजूद थी। इसी दौरान नदई निवासी आरोपी हबीब मुगल वहां पहुंचा और महिला से यहां क्यों बैठी हो कहते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोपी की ऊंची आवाज और अभद्र व्यवहार से महिला घबरा गई और महिला की आवाज सुनकर उसकी सहेली भी तत्काल बाहर आ गई। वहाँ माहौल बिगड़ता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हबीब मुगल पिता इसराइल मुगल निवासी कुआं चौक सतनामी पारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296 एवं 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।