क्षेत्रीय
07-May-2026


समस्तीपुर, (ईएमएस)। बिहार में शराब बंदी के बावजूद शराब की तस्करी खूब हो रही है। इसी कड़ी में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो बिहार की विशेष अभियान दल को गुप्त सूचना मिली कि बाहरी राज्य से बिहार में विदेशी शराब की खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना पुलिस के सहयोग से त्वरित छापेमारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान एक चार चक्का डीसीएम वाहन से लगभग 3564 लीटर विदेशी शराब बरामद कर जप्त की गई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस