सिरोंज (ईएमएस) । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करने पधारे मंडल के प्रभारी गोविंद पटेल ने विधायक उमाकांत शर्मा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया। संस्कार गार्डन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए गोविंद पटेल ने कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि बंगाल की जीत हमे उत्साहित करने वाली अवश्य है लेकिन हमको ओर अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के साथ सर्वस्पर्शी सर्वव्यापी बनाने की आवश्यकता है। हमारा कार्यकर्ता मजबूत ओर सबल बने ऐसे हमारे प्रयास होने चाहिए। हमारा बूथ केंद्र ओर शक्ति केंद्र मजबूत बने विरोधी दलों के द्वारा आम जनता के बीच फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का हम मजबूती से तर्क सहित प्रस्तुत करें। आज हमारी भाजपा सरकार की योजनाओं का पारदर्शी लाभ सीधे आम जनता में लाभार्थी हितग्राहियों को मिल रहा है। हमारे मंडल,शक्ति केंद्र ओर बूथ केंद्र की बैठके नियमित रूप से संचालित हो। कार्यकर्ताओं से हमारा संपर्क सतत स्थापित होकर निरंतर बना रहना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने जिला संगठन की कार्ययोजना से मंडल कार्यकारणी को अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से माह के अंतिम रविवार को मन की बात सामूहिक रूप से सुने जाने का आग्रह करते हुए बूथ केंद्र पर निवासरत संगठन के वरिष्ठ नेताओं के सम्मान का भी ध्यान रखने की बात कार्यकर्ताओं से की। इस आवास पर विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा कि भारत में आज एक विशेष खुशी की लहर है मोदी के मार्गदर्शन में कठोर परिश्रम अमित शाह एवं नितिन नवीन के विशेष प्रयासों के साथ बंगाल राज्य के अनगिनत कार्यकर्ताओं के संघर्ष के परिणाम स्वरूप मिली जीत की बधाई दी। यह वंदे मातरम् गीत का भी डेढ़ सौ वा वर्ष है जिसे बंगाल में ही रचा गया। सती प्रथा का विरोध करने वाले राजा राममोहन राय एवं शिकागो धर्म सम्मेलन में भारत की धर्म विजय पटका को लहराने वाले स्वामी विवेकानंद जी का बंगाल आज अराजकता ओर आतंक से मुक्त हुआ है। मोदी जी ने भी कहा है गंगोत्री से गंगा सागर तक अब भाजपा की ध्वज पताका लहरा रही है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता जिनके नेतृत्व में जिस विचारधारा को लेकर चले, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिसके लिए बलिदान दिया। उस बंगाल की भूमि पर भाजपा की विजय से आज श्यामप्रसाद मुखर्जी जहां कहीं भी होंगे बड़े खुश हो रहे होंगे। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि मानत हुए कहा कि में किसी पद पर रहूं न रहूं निज स्वार्थ हो सकते हे आपस में अंतर विरोध हो सकता है लेकिन हमारे संगठन हमारे मतदान केंद्र,शहरी ग्राम केंद्र,बूथ इकाई ओर मंडल केंद्र पर मजबूत करें यही एक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। पार्टी की रीति नीति ओर बताए कार्यक्रमों को अनुसरण करना हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए। बैठक को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव एवं रूपेश यादव ने संबोधित किया। बैठक संचालन महामंत्री सुमंत मित्तल एवं आभार मंत्री टीकाराम शाक्य ने व्यक्त किया। इस अवसर संतोष रघुवंशी नरेंद्र पाटीदार मंडल कार्यकारिणी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ईएमएस / /07,मई,2026