सिरोंज (ईएमएस) । पदभार ग्रहण करने भोपाल जा रहे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कृष्णपाल सिंह यादव का भोपाल रोड स्थित महामाई मंदिर प्रवेश द्वारा पर विधायक उमाकांत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। संगठन द्वारा पद पर नियुक्त होने की घोषणा के बाद पहली बार भोपाल जा रहे कृष्णपाल यादव की ढोल बाजे के साथ अगवानी करते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की । दोपहर करीब 12 बजे सिरोंज पहुंचे डॉ यादव को विधायक उमाकांत शर्मा ने बधाई देते हुए शाल श्रीफल गदा एवं महामाई माता का चित्र भेंट देकर सम्मानित किया। डॉ यादव ने अपनी नियुक्ति के लिए वरिष्ठ नेतृत्व संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ता के प्रति आभार व्यक्त भी किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ोंकी संख्या मे कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। ईएमएस / /07,मई,2026