क्षेत्रीय
07-May-2026


उल्हासनगर, (ईएमएस)। उल्हासनगर की मध्यवर्ती पुलिस ने एक शख्स के यहां छापा मारकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला और गुटखा बरामद किया है। प्राप्त खबर के अनुसार पुलिस हवलदार जितेंद्र गुलाब चौधरी ने कैंप दो परिसर में रहने रहने वाले लोकेश बजाज के खिलाफ मध्यवर्ती पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि एक सूचना के आधार पर उल्हासनगर के कैंप तीन, हॉस्पिटल एरिया में गरबा मैदान के पास लोकेश बजाज के रूम में बुधवार शाम को छापा मारा गया जहाँ बिक्री के लिए रखा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला और गुटखा बरामद किया गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पुलिस उपनिरीक्षक बालासाहेब कोबरने द्वारा की जा रही है। संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस