07-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) तृतीय सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल पिट्टू चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरी सफलता अर्जित की है । पिट्टू फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में पिट्टू एसो. ऑफ गुजरात द्वारा सूरत में आयोजित इस प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में मध्य प्रदेश की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में गुजरात उपविजेता तथा आदिवासी विभाग की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग में उत्तरप्रदेश विजेता एवं छत्तीसगढ़ की टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को कैबिनेट मंत्री व पिट्टू फेड. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, पदमनाभ पीठ के पीठाधीश्वर पद्मश्री सदुरु ब्रह्मेशानंद, ब्रह्मीदेवी ब्रह्मेशानंदजी, स्वामी देवप्रकाश दासजी, स्वामी विश्वमंगल दासजी, हरिनारायण यादव, सूरज केरो, रमेश खंडेलवाल, ईश्वर सिंह चौहान, नवीन गौड़ एवं जय तरैया ने पुरस्कृत किया। आनंद पुरोहित/ 07 मई 2026