क्षेत्रीय
पटना, (ईएमएस)। बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर में 4 मई को तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यक्ति और उनकी पत्नी से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और फरार हो गए। पीड़ितों द्वारा मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस