क्षेत्रीय
भोजपुर, (ईएमएस)। बिहार एसटीएफ एवं भोजपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना कांड संख्या 978/19 में वांछित अपराधी ओमप्रकाश कुमार उर्फ प्रकाश माली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार अपराधी पर हत्या का प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत तीन संगीन मामले दर्ज है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। संतोष झा- ०७ मई/२०२६/ईएमएस