क्षेत्रीय
नई दिल्ली (ईएमएस)। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बुधवार शाम दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम के अलावा एफएसएल ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिवार भी उसके इस कदम से हैरान हैं। पुलिस सोनू के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। साथी स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। - नई दिल्ली/ईएमएस/08/ मई/2026