क्षेत्रीय
08-May-2026
...


- पूर्व सांसद पं उमा कांत मिश्र को श्रद्धांजलि, वक्ताओं ने बताया सर्व धर्म समभाव का प्रतीक मीरजापुर (ईएमएस)। हलिया (मीरजापुर) पूर्व सांसद पंडित उमाकांत मिश्र के पैतृक गांव बरौधा कठार में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न जनपदों से पहुंचे लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चचेरे भाई देवदत्त मिश्र, भतीजे शशिदेव मिश्र अनुराग मिश्र व इंद्रदेव मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद वक्ताओं ने पूर्व सांसद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने जीवनभर सर्वधर्म समभाव और जनसेवा की राजनीति की। कहा कि संसद में रहते हुए उन्होंने संस्कृत भाषा में लंबा भाषण देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। बसपा नेता जगत शास्त्री ने कहा कि पंडित उमाकांत मिश्र का संपूर्ण जीवन लोकहित को समर्पित रहा। कांग्रेस नेता राजेश नारायण तिवारी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा और समर्पण का माध्यम माना न कि उपभोग की वस्तु। अखिलेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि सर्व समाज की चिंता करने वाले पंडित उमाकांत मिश्र के प्रयासों से अदवा, मेजा तथा बरौधा जलाशय का निर्माण संभव हो सका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एडवोकेट राम सिंह ने कहा कि पंडित जी राजनीतिक सामाजिक आध्यात्मिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रो में अपने जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह लोकसभा में संस्कृत में बोलकर मीरजापुर भदोही संसदीय क्षेत्र की समस्यायों को संसद का ध्यान आकर्षित किया था जो ऐतिहासिक भाषण माना जाता है।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमिताभ पांडेय ने उनके सादगीपूर्ण राजनीतिक जीवन को आज के नेताओं के लिए अनुकरणीय बताया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शशि भूषण दूबे ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन अत्यंत गौरवशाली रहा। सपा नेता अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित था। कार्यक्रम के अंत में यूथ कांग्रेस पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव अनुराग मिश्र ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लालगंज महेंद्र कुमार सिंह सहित हलिया, लालगंज, छानबे, मीरजापुर, भदोही, सोनभद्र एवं नगर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने पंडित उमाकांत मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।पूरे कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार दूबे ने किया। उक्त अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें पूर्व अधिशासी अभियंता जलकल शिवराम मिश्र, प्रयागराज जिले के कोरांव से पूर्व ब्लाक प्रमुख गायत्री प्रसाद त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राजधर दूबे, सीनियर एडवोकेट कैलाश पति त्रिपाठी, जगत त्रिपाठी, पूर्व बार अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी एवं अशोक कुमार मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र भूषण पाण्डेय, बाल कृष्ण मिश्र, संतोष कुमार मिश्र, फिरोज खान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के नेता प उमा कांत दूबे, ग्राम प्रधान धीरज मिश्र, एडवोकेट सत्य प्रकाश त्रिपाठी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमर नाथ पांडेय, हलिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे, मिथिलेश कुमार मिश्र, लालगंज ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय कांग्रेस नेता इश्तियाक अंसारी, एस बी आई के अजय कुमार मिश्र, बाबू संतोष कुमार सिंह, भानू तिवारी, आदिवासी नेता जय किशन जैकी सिंह कोल, उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस महासचिव संकट मोचन त्रिपाठी,जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार हरि भूषण शुक्ला, सोसल मीडिया चैनल के पत्रकार राम त्रिपाठी, सहित भारी संख्या में लोगों ने शिरकत किया है। शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे/ 8 मई /2026