क्षेत्रीय
08-May-2026


- बोरे में भरकर ले जा रहा था 22 हजार की शराब, पुलिस ने धर दबोचा भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर की शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने एक ऐसे आदतन बदमाश को शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है, जो जेल से बाहर आने के बाद ही काले कारनामो में लिप्त हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 हजार से अधिक कीमत की 54 लीटर अवैध शराब जप्त की है। थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार बीती सुबह के समय टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी आशीष बडगुजर पिता बल्लू बडगुजर (39) निवासी झुग्गी वाजपेयी नगर, शाहजहानाबाद और उसके साथी विशाल कनाडे पिता देवकरन कनाडे (19) निवासी मल्टी वाजपेयी नगर, शाहजहानाबाद को उस समय घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया जब वह एक्टिवा गाडी मे प्लास्टिक की बोरियो मे अवैध शराब भरकर उसे खपाने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनो के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया की पकड़ाया गये शराब तस्कर आशीष बडगुजर के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानो में शराब तस्करी सहित अन्य धाराओ के 21 अपराधिक मामले दर्ज है, और हाल ही मे वह जेल से छूट कर आया था। वहीं आरोपी विशाल कनाडे के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियो से तस्करी के संबध में आगे की पूछताछ कर रही है। जुनेद / 8 मई