क्षेत्रीय
08-May-2026


- फलो का ठेला लगाता था मृतक, जॉच में जुटी पुलिस भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के टीलाजमालपुरा थाना इलाके में फलो का ठेला लगाने वाले व्यक्ति ने नशे की हालत में ऐसिड पी लिया। उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहॉ 8 दिन चले इलाज के बाद शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रेजीमेंट रोड पर रहने वाला मनोज कुमार पंथी पिता स्वर्गीय पूरण सिंह पंथी (44) इलाके में फलो का ठेला लगाता था। उसके परिवार में पत्नि सहित दो बच्चे है। पत्नी चौक में एक पर्दे की दुकान में काम करती हैं। पूरण को शराब पीने का शौक था। वह जो भी पैसे कमाता था, उसे शराब में उड़ा देता था। बीती 1 मई को शराब के नशे में वह पहुचां था, उस समय पत्नी अपने काम पर गई हुई थी, वहीं दोनों बच्चे मामा के घर गए थे। नशे की हालत में घर आये मनोज ने एसिड पी लिया था। थोड़ी देर बाद वह बेसूध हो गये, भाई ने मनोज को बेसुध हालत में देख अन्य लोगो की मदद से इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आंशका है की मृतक ने आत्महत्या करने के लिये जानबूझकर एसिड पिया है। क्योकिं शुरुआती जॉच में सामने आया है, की शराब के नशे में कुछ दिन पहले भी मनोज ने जहरीला कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। जुनेद / 8 मई