क्षेत्रीय
08-May-2026


- कपड़े देख परिजनोँ ने जताई लापता बेटी होने की आशंका - डीएनए और फोरेसिंक जॉच रिर्पौट के आधार पर होगी आगे की छानबीन भोपाल(ईएमएस)। देहात इलाके के सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में एक खेत में कंकाल मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया गया है की कंकाल तीन हिस्सों में फैला हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने हत्या की आंशका से इंकार नहीं किया है। शुरुआती छानबीन के दौरान कपड़ों के आधार पर थाना इलाके से लापता एक नाबालिग के परिवार वालो ने कंकाल अपनी बेटी के होने का दावा किया है। अब पुलिस डीएनए टेस्ट करायेगी जिसके बाद ही सही स्थिति सामने आ सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले नाना भील नामक व्यक्ति ने बीती 7 मई की दोपहर ग्राम ढोख के खेत में कंकाल पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस का कहना है की कंकाल के अवशेष में सिर अलग और पैर वाला हिस्सा दूसरी जगह मिला है। उस पर सलवार सूट मिला है। कपड़ो को देखकर बीते अप्रैल महीने से लापता एक नाबालिग के परिजनों ने उसको अपनी बेटी बताया है। अधिकारियो का कहना है कि इसकी शुरुआती जॉचय एफएसएल टीम से कराई जा रही है। वहीं कंकाल के अवशेष को जॉच के लिये मेडिको लीगल भेजा गया है। जिससे कंकाल की उम्र, मौत का कारण सामने आ सकेंगा। अफसरो का यह भी कहना है की जिस क्षेत्र में कंकाल मिला है, वह जंगल का क्षेत्र भी है। और यहां सांप के काटने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता हैं। फिलहाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जॉच टीम फोरेसिंक तथ्यों के आधार पर कई बिंदुओ पर छानबीन कर रही है। हालांकि कई बिंदुओ की जानकारी मेडिको लीगल रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो सकेंगी। जुनेद / 8 मई