- फील्ड में कार्य करती मिलीं एन्यूमरेटर अंजू दुबे मण्डला (ईएमएस)। डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती क्षमा सराफ ने गुरुवार को बिछिया क्षेत्र के हाउस लिस्टिंग ब्लॉक क्रमांक 323 का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनगणना एवं सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय एन्यूमरेटर अंजू दुबे फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करती हुई मिलीं। उन्होंने निर्धारित क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी संकलित करने का कार्य किया। अधिकारियों द्वारा उनके कार्य की सराहना करते हुए सर्वे कार्य को पूरी गंभीरता एवं शुद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने हाउस लिस्टिंग कार्य की गुणवत्ता, डेटा संकलन की प्रक्रिया एवं समयबद्ध प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। ईएमएस / 08/05/2026