क्षेत्रीय
08-May-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) । मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मुरैना कमलेश कुमार भार्गव की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘शौर्य संकल्प योजना’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र युवाओं को लाभान्वित करने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री भार्गव ने कहा कि योजनांतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को आर्मी, पुलिस एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के अंतर्गत आवासीय सुविधा, भोजन, सैद्धांतिक कक्षाएं एवं शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत चयनित बालकों को 1000 रुपये एवं बालिकाओं को 1100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपंड के रूप में प्रदान किए जाएंगे। सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र युवाओं तक योजना की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाई जाए तथा अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार एवं बेहतर भविष्य के अवसर उपलब्ध हो सकें।