राष्ट्रीय
08-May-2026


-वोट डालने के लिए कर्मचारियों को मिलेगी पेड लीव चंडीगढ़,(ईएमएस)। हरियाणा में 10 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने संबंधित क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाताओं के लिए मतदान के दिन पेड लीव देने की घोषणा की है। मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला, धारूहेड़ा तथा उकलाना नगर समितियों में भी मतदान कराया जाएगा। इसी दिन छह वार्डों में उपचुनाव भी होंगे। इनमें टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और सढौरा के वार्ड शामिल हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 135-B के तहत सरकारी कर्मचारियों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थानों तथा निजी संस्थानों में कार्यरत उन कर्मचारियों को पेड लीव दी जाएगी, जो संबंधित मतदान क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करना है। हिदायत/ईएमएस 08मई26