राज्य
08-May-2026
...


रंगोली, दीवार कला व स्वच्छता के संदेश भी अंकित किए भोपाल (ईएमएस) । नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए निर्धारित मानकों एवं दिशा निर्देशों अनुसार स्वच्छता की गतिविधियां संचालित करने के दृष्टिगत तैयार किए गए स्वच्छता अभियान कैलेंडर के अनुसार शहर में विभिन्न प्रकार की स्वच्छता की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी तारतम्य में शुक्रवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर में बैकलेन्स की साफ-सफाई एवं सौन्दर्यीकरण कार्य किया तथा रंगोली, दीवार कला के साथ ही स्वच्छता के संदेश भी दीवारों पर अंकित कर नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता अभियान कैलेंडर अनुसार स्वच्छता की गतिविधियां बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देशों के परिपालन में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने शहर में बैकलेन्स की बेहतर ढंग से साफ-सफाई की एवं कचरा, मलमा उठाया। निगम अमले ने नागरिकों को भी बैकलेन्स की सफाई में सहभागिता दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया। बैकलेन्स की साफ-सफाई उपरांत सौन्दर्यीकरण हेतु रंगोली व दीवार पेंटिंग की साथ ही स्वच्छता के संदेश भी अंकित कर नागरिकों को स्वच्छता हेतु जागरूक किया। निगम अमले ने नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। निगम अमले ने भोपाल शहर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने हेतु नागरिकों से स्वच्छता की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आव्हान भी किया। ईएमएस/ 08 मई 2026