राज्य
डोंबिवली, (ईएमएस)। मुंबई से सटे डोंबिवली पश्चिम के गुप्ते रोड स्थित त्रिमूर्ति बिल्डिंग में विष्णुनगर पुलिस ने गुरुवार देर रात छापा मारकर करीब 1 किलो गांजा बरामद किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक घर से अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से निशिकांत पावशे और किसन गुप्ता को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। संतोष झा- ०८ मई/२०२६/ईएमएस