राज्य
08-May-2026


खटीमा (ईएमएस)। खेतलसंडा खाम, खटीमा के रहने वाले प्रार्थीगणों ने सविता बिन्जोला पत्नी शिव प्रसाद बिन्जोला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थीगणों का कहना है कि सविता बिन्जोला ने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने और पैसे वसूलने की साजिश रची है।निवेदन कर्ताओं के अनुसार, सविता बिन्जोला द्वारा पहले उनके खिलाफ एसआईटी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। जांच में मामला पाक-साफ पाए जाने के बाद अब उनसे 30 लाख रुपये की मांग की जा रही है। जबकि प्रार्थीगणों का कहना है कि सविता बिन्जोला से जितना पैसा लिया गया था, वह पूरी तरह वापस किया जा चुका है और इसकी लिखत-पढ़त उनके पास मौजूद है। अमित राणा का आरोप यह है कि सविता बिन्जोला और उनके साथी द्वारा वीडियो बनाकर दबाव बना रहे हैं और अवैध वसूली की कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थीगणों का दावा है कि उन्हें धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर बदनाम किया जाएगा। इससे पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। निवेदन कर्ताओं ने उनके सहयोगियों पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उस के खिलाफ हरिद्वार में आईपीसी की धारा 389, 504, 506 के तहत पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है और वह जेल जा चुका है। आरोप है कि वह इसी तरह वीडियो बनाकर पैसे वसूलने का काम करता है। फिलहाल निवेदन कर्ताओं ने प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस-प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 मई 2026