राष्ट्रीय
08-May-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में खेले गए आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 143 रन का लक्ष्य रखा। दिल्ली की शुरुआत संभली हुई रही और शुरुआती बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत स्थिति देने की कोशिश की, लेकिन मध्यक्रम के विकेट गिरने से टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी। दिल्ली की ओर से पथुम निसांका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 29 गेंदों में 50 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन लंबे छक्के शामिल रहे। विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी तेज शुरुआत दिलाते हुए 14 गेंदों में 23 रन जोड़े। अंतिम ओवरों में आशुतोष शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 39 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कोलकाता की गेंदबाजी बेहद प्रभावशाली रही। सुनील नरेन ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 17 रन दिए। कार्तिक त्यागी और अनुकूल राय ने दो-दो विकेट लेकर दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। सुबोध/०८-०५-२०२६