क्षेत्रीय
08-May-2026
...


शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई जल संचय जन भागीदारी में 28 पंचायत सचिवों द्वारा कार्य में रूचि न लेने पर वेतन काटने के निर्देश नरसिंहपुर (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पंचायत चीचली के सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों के सचिवों और जीआरएस की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, जल संचय जन भागीदारी, एक बगिया मां के नाम, धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान, पीएम जन मन योजनान्तर्गत आवास, संबल योजना, विद्युत बिल, मनरेगा, समग्र ई- केवायसी, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना आदि की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जल संचय जन भागीदारी अभियान में संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले 28 ग्राम पंचायतों के सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संचय जन भागीदारी और जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों को रूचि लेकर पूर्ण करें। अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही न हो। धरती आबा उत्कृष्ट ग्राम अभियान के तहत ग्रामों में आवासों की कम प्रगति पाए जाने पर कार्यवाही करते हुए पीसीओ श्री भानु प्रसाद ठाकुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के 5-5 हितग्राहियों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं। साथ ही संबल योजना के अंतर्गत कोई भी ग्राम पंचायतों में दो माह से अधिक के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी प्रकरण पूर्ण किए जाए। उन्होंने बैठक में समग्र ई- केवायसी की समीक्षा करते हुए इसमें प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री उदय सिंह, तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम, अन्य अधिकारी सहित ग्राम पंचायत सचिव व जीआरएस मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026