तीन मदिरा दुकानों का निरीक्षण कर विभागीय पंजीबद्ध किया गया नरसिंहपुर (ईएमएस)।. आबकारी आयुक्त और कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में मदिरा संबंधी अवैध गतिविधियों के विरूद्ध आबकारी विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी बल द्वारा गुरूवार 7 मई को गोटेगांव के विभिन्न ग्रामों में दबिश की कार्यवाही की गई। गोटेगांव के ग्राम पिपरसरा, देवनगर, कमती में दबिश की कार्यवाही के दौरान 12 लीटर कच्ची हाथ भट्टी अवैध मदिरा एवं 240 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 के तहत 5 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इसी तरह गोटेगांव वृत्त के अंतर्गत 3 मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमिताओं के लिए संबंधित लायसेंसियों के विरूद्ध विभागीय प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रवींद्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक आकांक्षा धनोतिया, आब.आर. नवल सिंह ठाकुर, ब्रिज किशोर सोनी, महिला आरक्षक अंकिता शुक्ला मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026