रायपुर (ईएमएस)! भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की आवश्यक बैठक आज जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026” के तहत आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा एवं मंडल, शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम, समर्पण और जीवटता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी कार्यकर्ताओं ने विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी और अंततः विजय प्राप्त की। श्री कश्यप ने बस्तर क्षेत्र के उदाहरण देते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी संगठन की ताकत से बड़े परिवर्तन संभव हैं। बैठक में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी एवं रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, नियमित बैठकों के आयोजन और “मन की बात” कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश कार्यालय मंत्री एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अशोक बजाज ने 23 एवं 24 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य बताई। जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब संगठनात्मक कार्यों को योजनाबद्ध, समयबद्ध एवं परिणाममुखी तरीके से करना होगा। मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठक, रजिस्टर संधारण, एजेंडा आधारित कार्यवाही एवं समीक्षा को अनिवार्य रूप से लागू करने पर उन्होंने बल दिया। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ में निहित है। उन्होंने बताया कि जिले में बूथों की संख्या बढ़कर 1479 हो गई है, ऐसे में प्रत्येक बूथ पर 25 सदस्यीय सशक्त समिति का गठन, पूर्व समितियों का शुद्धिकरण एवं नवीनीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर प्रत्येक माह नियमित बैठक, “मन की बात” कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण तथा सभी बैठकों का रजिस्टर संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमित शाह मैशेरी ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, निगम-मंडल/बोर्ड के अध्यक्षगण रूप नारायण सिन्हा , नंदकुमार साहू, अमरजीत छाबड़ा, मिर्जा एजाज बेग, संजय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद उपासने, अशोक पांडे, ,केदारनाथ गुप्ता, वर्णिका शर्मा, शशांक शर्मा, मोना सेन, सुभाष तिवारी, अकबर अली, जितेंद्र धुरंधर ,तुषार चोपड़ा, संजय तिवारी, श्रद्धा मिश्रा, सरोज साहू, अनीता देवांगन, चूड़ामणि निर्मलकर, अनूप खेलकर, मधुसूदन शर्मा, शिवजलम दुबे, रोहित द्विवेदी, विकास मिश्रा, विशाल भूरा, रोहित भारद्वाज, रविंदर सिंह ठाकुर, तोषण कुमार साहू, सहित प्रदेश , मंडल अध्यक्ष जीतेन्द्र गंदेच, दलविंदर बेदी, राम प्रजापति, संदीप जंघेल,केदार धनगर,सचिन सिंघल, संतोष सोनी, सुनील कुकरेजा, अभिषेक तिवारी, दिनेश तिवारी, चैतन्य टावरी, पुरुषोत्तम मोवले,विनय जैन,विशेष शाह,योगेश साहू, भोला साहू, मनोज जोशी,भिमवंत निषाद,मनीष नागोड़े, भागीरथी यादव, मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, कृतिका जैन, पंकज जगत, जीशान शिद्धिकी, अखिलेश कश्यप,ओमप्रकाश साहू, रजियंत ध्रुव एवं प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ सत्येंद्र पांडे, मन्नू धीवर, सुनील शुक्ला, बृजेश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण देवांगन, प्रवीण देवड़ा, मुकेश पंजवानी, संजय अग्रवाल, राकेश कुमार सोनी, नंदकुमार साहू,के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 08 मई 2026