नरसिंहपुर (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को चीचली में निर्माणाधीन शासकीय आईटीआई भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने भवन निर्माण से जुड़े शेष कार्यों सड़क एवं रिटेनिंग वॉल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में दो माह के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026