क्षेत्रीय
08-May-2026
...


नरसिंहपुर (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में गेहूं उपार्जन केन्द्रों को सुचारू व व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नोडल अधिकारियों को नियुक्त किए है। उक्त नोडल अधिकारियों के द्वारा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुश्री नीलम श्रीवास ने खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ सांईखेड़ा तहसील के अंतर्गत गरधा में गेहूं उपार्जन केन्द्र आर लक्ष्मण वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर गेहूं तुलाई के लिए 6 तौल-कांटे, 50 हम्माल, छायादार बैठक, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई। जिन किसानों की गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि निर्धारित थी, उन किसानों की मौके पर प्राथमिकता के साथ गेहूं तुलाई कराई गई। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026