क्षेत्रीय
08-May-2026
...


उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवी संगठनों व कर्मचारियों को सम्मानित किया नरसिंहपुर (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने शुक्रवार को विश्व रेडक्रास दिवस के अवसर पर रेडक्रास भवन नरसिंहपुर में टीबी मरीजों को पोषण सहायता प्रदान करते हुए फूड बास्केट का वितरण किया। उन्होंने इस अवसर पर समाज सेवा व स्वास्थ्य सेवा से जुड़े क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सेवकों व कर्मचारियों को शाल- श्रीफल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि विभिन्न संगठनों समाज सेवी से जुड़े जागरूक नागरिक मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर कार्य करें, जिससे प्रदेश स्तर में नरसिंहपुर जिले का नाम रोशन हो सके। उन्होंने रेडक्रॉस के कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की। इस दौरान रेडक्रास सोसायटी के समिति के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, चेयरमैन रेडक्रास डॉ. अनंत दुबे, पूर्व विधायक श्री सुनील जायसवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. रिपुदमन सिंह सहित रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026