क्षेत्रीय
नरसिंहपुर (ईएमएस)।. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने 2639.60 लाख रुपये की लागत से 17.20 किलोमीटर लम्बाई की गाडरवारा से बारहाबड़ा तक नवनिर्मित सड़का का निरीक्षण शुक्रवार को किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य स्थल में रोड फर्नीचर जैसे साइन बोर्ड एवं अन्य संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए कहा गया। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 08 मई 2026