राज्य
10-May-2026


भोपाल(ईएमएस)। नामदेव समाज विकास परिषद मध्य प्रदेश के निर्वाचन समिति की बैठक आज रविवार को सामुदायिक भवन नामदेव समाज भोपाल, में मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार नामदेव एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्वाचन समिति के सहायक चुनाव अधिकारी एवं अन्य चुनाव व्यवस्था अधिकारी सम्मिलित हुए । बैठक में दिनांक 17 मई को होने वाले निर्वाचन के संबंध में दिनांक 16 मई को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नामांकन फॉर्म प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए फॉर्म शुल्क ₹11000 नामांकन नगद राशि अदा करके इच्छुक अभ्यर्थी/ प्रत्याशी प्राप्त कर सकते हैं। दोपहर 2:00 बजे तक फॉर्म जमा किया जा सकेगा। नामांकन शुल्क किसी भी स्थिति में वापसी योग्य नहीं होगी। दोपहर 3:00 बजे से फॉर्म की स्कूटीनी की जावेगी तथा 4:00 बजे सभी प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जावेगी । दूसरे दिन दिनांक 17 मई को सुबह 10:30 बजे से परिषद की आम सभा परिषद के आजीवन एवं संरक्षक सदस्यों की होगी, जिसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के निर्वाचन हेतु सहमति बनाने का प्रयास किया जावेगा। सहमति न बनने की स्थिति में दोपहर 1:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया मत पत्र के माध्यम से प्रारंभ होगी, जो शाम 6:00 बजे तक चलेगी मतदान के पश्चात 7:00 बजे से मतगणना की प्रक्रिया प्रारंभ होकर मतगणना के पश्चात चुनाव परिणाम की घोषणा की जावेगी तत्पश्चात विजय प्रत्याशियों को मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव समिति द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे । हरि प्रसाद पाल / 10 मई, 2026