राज्य
10-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) दादू महाराज संस्थान द्वारा प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं साईं बाबा सीरियल से लोकप्रिय मुकुल नाग मुंबई को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित बाबा लोकनाथ कला सम्मान 16 मई को शनि जयंती के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। वहीं वर्ष 2025 का बाबा लोकनाथ कला सम्मान इंदौर के ही प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और लेखक सुरेश वर्मा बंजरिया को दिया जाएगा। जानकारी देते संस्थान की अलका सैनी ने बताया कि वर्ष 2008 से आसाम के प्रसिद्ध संत बाबा लोकनाथ के नाम से संगीत, कला, अभिनय, नृत्य, लेखन आदि के क्षेत्र में यह पुरस्कार दादू महाराज संस्थान द्वारा दिया जा रहा है। पुरस्कार में अभिनंदन पत्र, शॉल, श्रीफल , अंगवस्त्र, पुष्पमाला के साथ सम्मान निधि प्रदान की जाती है। अभी तक यह पुरस्कार प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना रागिनी मख्खर, शास्त्रीय गायिका नीलिमा छापेकर, रंगमंच मालवी बोली नरहरि पटेल, तबला वादक दीपक देवड़ा, शास्त्रीय गायक रावजी आठभाई, संगीतकार गायक पंडित कृष्णा सावनेर, वायलिन वादक मंगेश कुमार, मूर्ति कला में सत्येंद्र विश्वकर्मा आदि को दिया जा चुका है। आनंद पुरोहित/ 10 मई 2026