इन्दौर (ईएमएस) साइबर ठगोंरों और साइबर ठगी के खिलाफ लगातार चलाएं जा रहे पुलिस के जागरूकता अभियान के बावजूद लोग इनके शिकार हो रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में इन साइबर ठगोरो ने एक सीए की छात्रा से 50 हजार रुपए की आनलाइन ठगी कर ली। ठगोरो ने छात्रा को ट्रेनिंग का झांसा देकर इस ठगी को अंजाम दिया। मामले में छात्रा ने शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इन साइबर ठगोंरो ने सीए छात्रा को पहले आकर्षक ऑफर देकर उसका भरोसा जीता और फिर सिक्यूरिटी डिपॉजिट व रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर करीब 50 हजार रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। रकम ट्रांसफर होते ही ठगोरे गायब हो गए। मामले में छात्रा के अनुसार वह अपनी प्रोफेशनल ट्रैनिंग के लिए ऑनलाइन सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक कंपनी का ऑफर मिला, जिसमें बेहतर ट्रेनिंग और करियर अवसर का दावा किया गया था। जब उसने दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की तो आरोपियों ने खुद को अधिकृत ट्रैनिंग प्रोवाइडर बताते हुए प्रक्रिया शुरू करवाई। शुरुआत में उन्होंने छात्रा को पूरी तरह भरोसे में लिया और फिर अलग-अलग कारण बताकर पैसे जमा करवाते रहे। जब भुगतान के बाद भी ट्रैनिंग शुरू नहीं हुई और आरोपी लगातार बहाने बनाने लगे, तब छात्रा को शक हुआ। उसने साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली तो पता चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। जिसके बाद मामले की शिकायत उसने साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई । आनंद पुरोहित/ 10 मई 2026