राज्य
10-May-2026


भोपाल (ईएमएस) । बिजली कंपनी मेंटेनेंस कार्य के चलते भोपाल के करीब 40 इलाकों में सोमवार को 3 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होगी। जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, उनमें टीटी नगर, न्यू मार्केट, भारत नगर, बरखेड़ी, हिनोतिया, बसंतकुंज, भारत नगर, न्यू कोहेफिजा, बड़वई समेत कई बड़े इलाके भी शामिल हैं। इन इलाकों में बिजली गुल रहेगी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, न्यू मार्केट, 45 बंगलो एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक भोपाल टॉकीज चौराहा, नूरमहल रोड, अशोका कॉलोनी एवं आसपास। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सुहागपुर, फैथकलां, सेज ग्रीन, हिनोतिया, ऑस्ट्रिया, पिपलिया केशो, रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बरखेड़ी, साउथ इन्क्लेव, अयंकार कॉलोनी, भारत नगर, बसंतकुंज, डीके गोल्ड, सांई आर्चेड, दूरसंचार नगर, आकांक्षा इन्क्लेव एवं आसपास के इलाके। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक न्यू कोहेफिजा, एलेक्सर गार्डन कॉलोनी, सिग्मा ग्रीन कॉलोनी, कम्फर्ट हाइट्स कॉलोनी, बड़वई, नाइस स्पेश कॉलोनी, आईनॉक्स कॉलोनी, पलासी, राजनगर एवं आसपास। आशीष पाराशर/10मई2026