इन्दौर (ईएमएस) एक नशेड़ी युवक शराब के नशे में नगर निगम के जोनल कार्यालय में घुसकर हंगामा करते अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। कार्यालय में मौजूद निगम कर्मियों ने पहले तो उसे समझाकर रवाना करने का प्रयास किया परन्तु वह जब नहीं माना तो निगम कर्मियों का भी धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने उसके सिर पर डंडा दे मारा। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नशेड़ी युवक को हिरासत में ले अपने साथ थाने ले गई। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित नगर निगम के जोन 14 के कार्यालय का है। हंगामा करने वाले नशेड़ी युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मनोज उर्फ गोलू पिता शंकर राव भोंडवे निवासी ऋषि पैलेस कॉलोनी को हिरासत में लिया है।वह नशे की हालत में थाने के पास बने नगर निगम के जोन कार्यालय में घुस हंगामा कर रहा था। वह नशे की हालत में जोन अध्यक्ष व पार्षद शानू शर्मा की गाड़ी के आगे लेट गया था और उसने नगर निगम की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की और निगम मस्टरकर्मी भरत पर भी हमला कर दिया। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 10 मई 2026