क्षेत्रीय
11-May-2026
...


फिरोजाबाद,(ईएमएस) रसूलपुर थाना पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 2 अवैध तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। - क्या है पूरा मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। आज 10 मई को मोढा से जमालपुर व मोती नगर जाने वाले तिराहे के पास पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। पुलिस को देख दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश आसिफ के पैर में गोली लग गई। - गिरफ्तार आरोपी 1. *आसिफ पुत्र नसीम* - निवासी गली नं0 07, रसूलपुर टंकी के पास, पुराना रसूलपुर। हाल पता: किराये का मकान रिंकू लेवर कॉलोनी, वेस्ट ग्लास के पास, थाना लाइनपार। 2. *योगेन्द्र कुमार उर्फ अर्जुन पुत्र रामवीर प्रजापति* - निवासी ग्राम जरौली, इटावा। हाल पता: नवी खाँ के मकान में, डोरी गाँव बछगाँव चौराह, थाना नारखी। - बरामदगी पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपियों के कब्जे से थाना रसूलपुर में दर्ज मु0अ0सं0 250/26 व 251/26 में चोरी गई बाइक UP83BF2289 व UP83AP4932 समेत कुल 3 मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इसके अलावा 2 तमंचे 315 बोर, 4 जिंदा कारतूस व 2 खोखा कारतूस भी मिले। - घायल का इलाज जारी मुठभेड़ में घायल हुए आसिफ को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। - पुलिस का बयान अपर पुलिस अधीक्षक शहर रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन के निर्देशन, डीआईजी आगरा के पर्यवेक्षण व एसएसपी आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में की गई। एएसपी नगर व सीओ नगर के कुशल नेतृत्व में रसूलपुर पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के संबंध में अन्य कड़ियां जोड़ने में लगी है। पूछताछ में और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है। ए. शर्मा,ईएमएस फिरोजाबाद