क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- यूनिफार्म के लिए बैंक खातों में भेजे जा रहे 12,500 रुपए कोरबा (ईएमएस) कोयला कर्मचारियों को नया आधिकारिक ड्रेस कोड तैयार कराना होगा। सभी कर्मचारियों को 1 जून से अनिवार्य रूप से नया यूनिफार्म पहनकर आना होगा। सभी नोटिस बोर्ड में इसकी सूचना चस्पा कर दी हैं। नई व्यवस्था के तहत अब कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों बीसीसीएल, ईसीएल, डब्ल्यूसीएल और एसईसीएल में एक समान ड्रेस कोड दिखाई देगा। पुरुष कर्मचारियों के लिए ग्रे शर्ट और काली पैंट निर्धारित की गई है, जबकि महिला कर्मचारियों के लिए ग्रे, मैरून और काले रंग के शेड्स में साड़ी या सूट तय किया है। एसईसीएल सहित कोल इंडिया की सभी सहायक कंपनियों में यूनिफॉर्म ड्रेस कोड योजना लागू कर दी है। इसके तहत कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के बैंक खातों में 12,500 रुपए की राशि भेजनी शुरू कर दिया है। इससे कर्मचारी तीन ड्रेस खरीद सकते हैं। राशि मिलने के बाद खदानों में कार्यरत कोयला कर्मियों में नए यूनिफॉर्म के लेकर उत्साह देखा जा रहा है। ड्रेस खरीदने कंपनी सीधे नकद सहायता राशि अकाउंट में जमा कर रही है। एसईसीएल दीपका एरिया के एपीएम अमित कुमार यादव के अनुसार यह राशि वार्षिक अग्रिम के रूप में दी है, जिसका उपयोग कर्मचारियों को ड्रेस खरीदने के बाद उसका ओरिजिनल बिल दो महीने के भीतर कार्यालय में जमा करना होगा। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में बिल जमा नहीं करने पर कर्मचारियों के खाते में भेजी गई 12,500 रुपए की राशि अगले वेतन से काट ली जाएगी। कंपनी प्रबंधन का मानना है कि एक समान ड्रेस कोड से कर्मचारियों में अनुशासन और पेशेवर पहचान मजबूत होगी। साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी कोयला कंपनी के रूप में कोल इंडिया की ब्रांड छवि भी और बेहतर बनेगी। दूसरी ओर कई श्रमिक संगठनों ने देश को लागू करने पर विरोध जताया था, लेकिन कर्मचारियों के हित में बताते हुए प्रबंधन ने इसे लागू करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई। 11 मई / मित्तल