कटिहार, (ईएमएस)। बिहार की कटिहार जिला पुलिस ने 10 मई को जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक कार्रवाई की। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न मामलों में कुल 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कांडों में संलिप्त 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गैर-जमानती वारंट के 10 और जमानती वारंट के 14 अभियुक्तों को भी पकड़ा गया। शराब से जुड़े मामलों में 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा अपहरण के एक मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया। खबर के अनुसार हत्या के एक मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई, जबकि हत्या के प्रयास के दो मामलों में भी आरोपियों को पकड़ा गया। वहीं एनडीपीएस, चोरी, एससी/एसटी एक्ट, दहेज हत्या तथा बलात्कार/पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों में इस दिन कोई गिरफ्तारी दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 16.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में कुल 5,87,500 का जुर्माना वसूला गया। अन्य बरामदगी में पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल और 2 अपहृत व्यक्तियों को भी बरामद करने में सफलता हासिल की। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस