राष्ट्रीय
11-May-2026


-चुनावी घोषणापत्र पर रहेगा जोर गुवाहाटी,(ईएमएस)। असम के भावी मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि 12 मई को शपथ ग्रहण के बाद उनकी नई सरकार पार्टी के घोषणापत्र को लागू करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। सरमा ने स्पष्ट किया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद होने वाली पहली कैबिनेट बैठक में घोषणापत्र के कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को गुवाहाटी पहुंचने और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले है। सीएम सरमा ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस ऐतिहासिक मौके के साक्षी बनने वाले है। पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले है। असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने 11 मई को राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की ओर से हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त करने का आदेश जारी किया था। राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की। सरमा 12 मई को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। आशीष दुबे / 11 मई 2026