इन्दौर (ईएमएस) जिमखाना ग्राउंड पर आईडीसीए द्वारा शहर की महिला खिलाड़ियों के लिए एक निशुल्क कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महिला क्रिकेट कोच 8 से 14 साल की लड़कियों को ट्रेनिंग देंगी। वे उन्हें क्रिकेट की बारीकियों और खेल के नियमों से परिचित कराएंगी, ताकि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकें और भविष्य में इंदौर, मध्य प्रदेश और भारतीय क्रिकेट टीमों का प्रतिनिधित्व करके इंदौर का नाम रोशन कर सकें। सचिव देवाशीष निलोसे एवं महिला क्रिकेट संयोजक नरेन्द्र राठौर ने जानकारी देते बताया कि इच्छूक बालिकाएं जिमखाना मैदान स्थित महिला क्रिकेट एकेडमी पर रंजना गुप्ता, श्वेता कुशवाह, योगेश तोमर एवं अजीत राजौरिया से सम्पर्क कर सकती है। आनंद पुरोहित/ 11 मई 2026